पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने सभी ग्राहकों से कहा है कि वे 25 जनवरी से पहले सभी जरूरी काम निपटा लें। बैंक ने कहा है कि 25 जनवरी के बाद जरूरी काम निपटाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
पीएनबी द्वारा एडवाइजरी में कहा गया है कि 29 जनवरी को बैंक अपने कोर बैंकिंग सिस्टम को अपग्रेड करेगा। इस वजह से 29 और 30 तारीख को बैंकिंग का रोजमर्रा का काम करने में दिक्कत आ सकती है। बैंक ने कहा है कि तकनीकी बदलाव होने की वजह से रोजमर्रा के बैंकिंग काम में दिक्कत आ सकती है। इसलिए ग्राहकों को अपने काम इससे पहले निपटाने का सुझाव दिया गया है।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 को बैंक खुलेगा। इसके बाद फिर रविवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपके पास 27 तारीख को समय नहीं है या फिर ये तय नहीं है कि आपको समय मिलेगा कि नहीं, तो 25 तारीख तक अपने काम को निपटा दें। क्योंकि अगर 27 जनवरी को आप काम नहीं निपटा पाए, तो आपको फिर 31 तारीख तक का इंतजार करना पड़ सकता है। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है कि बैंक की तरफ से दिक्कत न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें